Asha Bhosle Last Song Released: जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का ‘ऐ मेरी जिंदगी’, खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Last Song Released: जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का ‘ऐ मेरी जिंदगी’, खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Last Song Released: आशा भोसले की आवाज भले ही अब सुनाई नहीं देती, लेकिन उनके गाए गीत आज भी लोगों के बीच मौजूद हैं। उनकी जयंती पर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने उन्हें खास अंदाज में याद किया। उन्होंने फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ रिलीज किया, जिसे आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है।

गाने के वीडियो में आशा भोसले रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आती हैं। वीडियो में वह नीली साड़ी पहने और हेडफोन लगाए दिखाई देती हैं। इसके बाद वह अपनी जानी-पहचानी आवाज में गाने को रिकॉर्ड करती नजर आती हैं।

सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर शेयर की झलक
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर गाने की झलक साझा करते हुए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘आज उनकी जयंती पर हम आशा भोसले को और एक ऐसी आवाज को श्रद्धांजलि देते हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. पेश है ‘ऐ मेरी जिंदगी’ गाना, जिसमें उनकी यादगार आवाज है. ‘ओम का हरि’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.’

https://www.instagram.com/reel/DdAwHMCIzxz/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो में आशा भोसले को स्टूडियो में अपने पुराने अंदाज में देखा जा सकता है। गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उनका वही परिचित अंदाज दिखाई देता है।     

‘ओम का हरि’ में अहम किरदारों में ये कलाकार
‘ऐ मेरी जिंदगी’ फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना है। फिल्म में रघुबीर यादव, अंशुमान झा, सोनी राजदान, आयशा कपूर और समता सुदीक्षा अहम रोल्स में हैं।

फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड ज्योतिषी के इर्द-गिर्द है, जिसकी जिंदगी अचानक एक अलग दिशा में चली जाती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उसे लगता है कि उसके पास जीने के सिर्फ छह दिन बचे हैं।

इसके बाद वह अपनी जिंदगी के पुराने रिश्तों और फैसलों को पीछे मुड़कर देखता है। वह उन लोगों से फिर जुड़ने का फैसला करता है, जिनसे उसका रिश्ता किसी न किसी वजह से टूट चुका है। अपने अलग हो चुके बेटे से मिलने और रिश्ता सुधारने की उम्मीद में वह वाराणसी की ओर निकल पड़ता है।



सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा,  आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

फिल्म की स्क्रीनिंग फिल्म समारोहों में हो चुकी है
‘ओम का हरि’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘हरि का ओम’ नाम से भी दिखाया जा चुका है। फिल्म की स्क्रीनिंग इंडिशेस फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न जैसे फिल्म समारोहों में हुई है।

आठ दशक से ज्यादा रहा आशा भोसले का संगीत सफर
आशा भोसले का भारतीय संगीत में योगदान कई पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। आठ दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हजारों गानों को अपनी आवाज दी। हिंदी के साथ उन्होंने कई दूसरी भाषाओं में भी गाया।

रोमांटिक गीतों से लेकर गजल, पॉप और अलग-अलग अंदाज के फिल्मी गानों तक उन्होंने कई तरह के संगीत में अपनी पहचान बनाई। बता दें कि 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया था।