By Election 2026:चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों के साथ असम की एक लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी। इन सभी सीटों पर संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।

6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 अक्टूबर को मतगणना
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
इसके बाद 6 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और 11 अक्टूबर को उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
इन 5 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
उपचुनाव के लिए जिन विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है, उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट शामिल हैं। पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट और पश्चिम बंगाल की रेजीनगर व नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा।
लोकसभा की एक सीट पर भी चुनाव
असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यहां सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी।
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था। वह कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे।
रेजीनगर से हुमायूं कबीर ने दिया था इस्तीफा
मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर चुनाव जीते थे। उन्होंने नोदा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया और नोदा विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली।
तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट से विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक
वहीं, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। यानी सपा अब दलित वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।