पेंग्विन इंडिया के इनकार के बाद अब हार्पर कॉलिन्स इंडिया करेगी प्रकाशन
|
Sonia Gandhi Memoir: काँग्रेस संसदीय दल की नेता और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' को नया प्रकाशक मिल गया है और अब यह किताब अपनी तय तारीख़ पर भारत में प्रकाशित होगी।
उनके संस्मरणों की इस पुस्तक का प्रकाशन हार्पर कॉलिन्स इंडिया करेगी। प्रकाशन कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
बयान में कहा गया है, ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया, सोनिया गांधी की किताब 'बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' Belonging: A Journey of Love पब्लिश करेगा। लंबे समय से इंतज़ार की जा रही यह आत्मकथा भारत में 10 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी।’
हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने कहा कि काँग्रेस नेता की यह किताब प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है। यह भारत की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नज़रिया भी पेश करती है।
इससे पहले प्रकाशन कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने उनकी पुस्तक के प्रकाशन से इनकार कर दिया था।
पेंगुइन रैंडम हाउस ने कहा था कि उसने पुस्तक में ख़ास तौर पर समकालीन राजनीति से संबंधित कुछ अंशों में बदलाव के लिए सोनिया गांधी से आग्रह किया था लेकिन उन्होने कोई परिवर्तन करने से इनकार कर दिया।
काँग्रेस नेता की इस पुस्तक का अंतरराष्ट्रीय नॉफ़ संस्करण 10 नवंबर को 100,000 प्रतियों के साथ प्रकाशित होगा।यह पुस्तक 544 पृष्ठों की संस्मरण बताई जा रही है।