Big Boss 20 Contestant List: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अब दर्शकों के बीच आने वाला है। शो का प्रीमियर छह सितंबर को होगा। 'बिग बॉस 20' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा। शो को लेकर कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा के बीच मेकर्स ने दो नाम ऑफिशियली रिवील कर दिए हैं।
https://www.instagram.com/reel/Dc36J6Ys-_M/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Bigg Boss 20 में इन दो सितारों की एंट्री
मेकर्स ने कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शो के दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक शेयर की है। हालांकि प्रोमो में दोनों के चेहरे साफ नजर नहीं आए, लेकिन फैंस ने वीडियो से कंटेस्टेंट्स की पहचान कर ली।
पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती हुई दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं।
वहीं, दूसरे प्रोमो में ईशा रिखी नजर आईं। हालांकि उनका चेहरा अभी रिवील नहीं किया गया है। प्रोमो में ईशा काफी इमोशनल दिखाई दीं।
https://www.instagram.com/reel/Dc30LB_MhmA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
इन सितारों के नामों की भी चर्चा
कनिका मान और ईशा रिखी के अलावा कई अन्य सितारों के नाम भी 'बिग बॉस 20' के लिए चर्चा में हैं। इनमें अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए उर्फ येदा युंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेड खान, रिह्या अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नितेश राजपूत और आसिफ खान के नाम शामिल हैं।
हालांकि, इन नामों पर मेकर्स की ओर से अभी तक मुहर नहीं लगाई गई है।
'वरदान' होगा शो का नया ट्विस्ट
'बिग बॉस' के 20वें सीजन की थीम 'वरदान' यानी एक्स्ट्रा लाइफलाइन रखी गई है। इस ट्विस्ट के तहत गेम के दौरान अगर कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाता है, तो वह तुरंत शो से बाहर नहीं होगा। उसे गेम में वापस आने का एक और मौका दिया जाएगा।
इस नए फॉर्मेट की झलक शो के प्रोमो में भी दिखाई गई है। वहीं, सलमान खान ने शो के प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 के सेट से उनकी कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं।