Miss World 2026 Finale: आज होगा फिनाले, भारत की निकिता पौडवाल पर टिकीं उम्मीदें

Miss World 2026 Finale: आज होगा फिनाले, भारत की निकिता पौडवाल पर टिकीं उम्मीदें

दुनियाभर की मॉडल्स के लिए 5 सितंबर 2026 का दिन बेहद खास है। आज मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले की प्रतियोगिता होने जा रही है। इस मुकाबले में अलग-अलग देशों की मॉडल्स अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत की ओर से इस बार निकिता पौडवाल प्रतियोगिता में शामिल हैं और देश की उम्मीदें उन पर टिकी हुई हैं।

वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले

मिस वर्ल्ड 2026 फिनाले का आयोजन वियतनाम के न्हा ट्रांग में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।

मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी इस साल नए विजेता के सिर पर ताज सजाएंगी। वहीं, मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पौडवाल कर रही हैं।

कौन हैं भारत की निकिता पौडवाल?

निकिता पौडवाल महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी और उन्होंने इसकी तालीम भी ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता ने 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2024 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता। वह उज्जैन की नगरी से यह अवार्ड जीतने वाली एकलौती मॉडल हैं।

इस साल फैंस को निकिता से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि फाइनल तक का उनका सफर अंतिम पड़ाव पर कितना फलदायक होता है।

फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं निकिता

निकिता पौडवाल फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। वह संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छुक हैं।

अब मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में निकिता का प्रदर्शन कैसा रहता है और उनकी यह यात्रा किस मुकाम तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें हैं।