'SIR' में वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों सूची सिर्फ ऑनलाइन नहीं, बल्कि फिजिकल रूप में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसे हर BLO के कार्यालय, ब्लॉक विकास कार्यालयों और पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाएगा ताकि लोग आसानी से जानकारी हासिल कर सकें ।
सपा से निकाले जाने पर पूजा पाल ने कहा, “मैं प्रयागराज की उन महिलाओं की आवाज हूं, जो अतीक अहमद जैसे अपराधियों से परेशान थीं...मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं...मेरे पति की हत्या के बाद जब कोई साथ नहीं आया, तब योगी सरकार ने मेरा साथ दिया।”
योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सरकार के 'विजन डॉक्यूमेंट' पर चर्चा के दौरान कहा, “सपा का PDA असल में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। यह एक ऐसा संगठन है जो सिर्फ अपने घर के लोगों की तरक्की के लिए बना है।”
ट्रंप के टैरिफ अटैक और उसके बाद से दुनिया में बढ़ती भू-राजनीतिक हलचलों के बीच भारत और चीन करीब आते दिख रहे हैं । इसी कड़ी में अब चीन के विदेश मंत्री वांग यी के अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं ।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोनिया गांधी का नाम 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था, जबकि उन्होंने भारतीय नागरिकता 1983 में हासिल की थी ।
मुख्यमंत्री ने पोल्ट्री फार्मों की गहन निगरानी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं । साथ ही संरक्षित पशु-पक्षियों की सेहत और आहार की नियमित जांच कराने, इन स्थानों पर तैनात कर्मचारियों को पीपीई किट और जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा है।
हरभजन ने कहा, ‘हमारी सरहद पर भाई खड़े हुए हैं, जो हमें प्रोटेक्ट कर रहे हैं, हमारे देश को प्रोटेक्ट कर रहे हैं...सोचिए उनके परिवार पर तब क्या बीतती होगी जब वे घर नहीं लौटते और हम क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।’
रेलवे की हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना सिर्फ एक तकनीकी प्रयोग भर नहीं है । इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि ऊर्जा के वैकल्पिक, स्वच्छ और टिकाऊ स्रोतों को अपनाने की दिशा में यह एक ठोस कदम है।
अब ट्रेन में सफर का मतलब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह तक जाना भर नहीं रह गया है। ट्रेन में सफर भी अब एक अनुभव है जिसे भारतीय रेलवे ने अपने सुपर ऐप के ज़रिए बेहद खास बना दिया है ।
परमाणु हमले की धमकी देने पर भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को लताड़ लगाई है बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर भी सवाल उठाया है । भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार इस तरह की धमकियां देता है । यह उसकी पुरानी आदत है ।
अभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम हर मिनट में करीब 25,000 टिकट बुक कर पाता है। लेकिन सिस्टम के अपग्रेडेशन के बाद इसकी स्पीड चार गुना बढ़ जाएगी । यानि प्रति मिनट 1 लाख टिकटों की बुकिंग होगी ।
बृजेश सिंह ने कहा कि अफजाल अंसारी ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए मुख्तार अंसारी को अपराधी बनाकर पूरी जिंदगी जेल में कटवाई । जवाब में अफजाल अंसारी ने भी बृजेश सिंह के कई कच्चे चिट्ठे खोलने शुरू कर दिए ।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more