रेलवे को मिला सुरक्षा का 'कवच':ट्रेनों के आमने-सामने आने पर लगेगा ऑटोमेटिक ब्रेक

‘कवच’ सिस्टम के लगने से ट्रेन के सामने दूसरी ट्रेन आने पर खुद ब्रेक लग जाएगा । अगर ट्रेन रफ्तार की सीमा को पार कर रही हो तो रुक जाएगी । लोको पायलट को स्टेशन और सिग्नल की जानकारी तुरंत मिलेगी जिससे वह जल्दी जरूरी निर्णय ले सकेगा ।
advertisement image

बिहार में पीएम का विपक्ष पर जोरदार हमला-"मंत्री जेल में रहकर सरकार चलाएंगे,ये कैसे मंजूर हो सकता है?”

पीएम मोदी ने कहा कि,सामान्य कर्मचारी की तो तुरंत नौकरी चली जाती है, लेकिन नेता जेल से भी सरकार चला लें, यह कैसे चल सकता है? उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी की पूरी राजनीति ही घोटालों पर टिकी है।
advertisement image

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:शेल्टर होम नहीं नसबंदी... सड़क पर खाना खिलाने पर रोक...

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिए गए अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए कहा है कि अब सिर्फ बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा।बाकी सभी कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद वहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था  ।
advertisement image

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की पीएम मोदी से फोन पर बात,इन मुद्दों पर हुई चर्चा...

पीएम मोदी ने बातचीत के बाद जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी चर्चा काफी अच्छी रही । दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों को लेकर विचार साझा किए और शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों की ज़रूरत पर बल दिया।
advertisement image

सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, एस बी के सिंह से वापस ली गई जिम्मेदारी

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना के अगले ही दिन सीनियर आईपीएस ऑफिसर सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की घोषणा की गई है । सतीश गोलचा वर्तमान में डीजी (जेल), दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं ।
advertisement image

आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत ! GST में 12% और 28% वाले स्‍लैब को खत्म करने पर GoM ने दी सहमति

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में कहा था कि सरकार 'नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स' लाने जा रही है। इसका मकसद आम जनता के लिए टैक्स कम करना और रोजमर्रा की चीजों को सस्ता बनाना है।
advertisement image

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान,यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार में छठ और दीपावली के समय बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौटते हैं और इस दौरान टिकटों की भारी मांग रहती है । इसे ध्यान में रखते हुए इस बार दो महीने तक स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है।
advertisement image

त्योहार नज़दीक हैं…रेलवे के नियम बदल गए हैं...क्या आपने अपना टिकट बुक किया ?

रेलवे ने अब टिकट बुकिंग की समय-सीमा घटाकर सिर्फ 60 दिन कर दी है। पहले यात्रियों को 120 दिन पहले से टिकट बुक करने की सुविधा थी, लेकिन अब यह समय सीमा आधी रह गई है ।
advertisement image

संसद में बिलों पर बवाल : विपक्षी सांसदों ने फाड़ी बिल की कॉपी, शाह की ओर फेंके कागज

बिलों में प्रावधान हैं कि अगर प्रधानमंत्री,केंद्रीय मंत्री, सीएम या किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री ऐसे अपराधों में गिरफ्तार किए जाते हैं,जिनमें कम से कम 5 साल की जेल हो सकती है और उन्हें लगातार 30 दिन हिरासत में रखा जाता है तो पद छोड़ना होगा।
advertisement image

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, गुजरात का रहने वाला है आरोपी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौारान हमला करने वाले युवक की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है । पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार को उसने सीएम आवास की रेकी भी की थी ।
advertisement image

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

चीन के विदेश मंत्री का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत और चीन पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है । माना जा रहा है कि ट्रंप के फैसले ने अनजाने में भारत और चीन के बीच संवाद का रास्ता खोल दिया है ।
advertisement image

एक और इतिहास रचने की ओर ISRO, बना रहा है 75 टन वजन ले जाने वाला 40 मंजिला रॉकेट

ISRO चीफ वी नारायणन ने बताया है कि भारतीय स्पेस एजेंसी एक विशाल रॉकेट बना रहा है, जो 40 मंजिला इमारत जितना ऊंचा होगा और 75,000 किलोग्राम यानि 75 टन वजन को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो-अर्थ ऑर्बिट) में ले जाने में सक्षम होगा ।
advertisement image