प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर उनके गाँव पहुंचकर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनके साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पहाड़पुर राष्ट्रपति का गाँव है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मु द्वारा किए गए कार्य वाकई प्रेरणादायक हैं।
मोदी ने राष्ट्रपति के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;
“राष्ट्रपति जी के साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है, और वह भी उनके जन्मदिन पर। यह उनका गाँव है और उन्होंने जो कार्य किया है, वह वाकई प्रेरणादायक है।
उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

मोदी ने पहाडपुर गाँव में राष्ट्रपति के साथ गोसानी पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होने गाँव में स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा भी किया।