Big Boss 20: इमोशनल हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने संभाला

Big Boss 20: इमोशनल हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने संभाला

‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में ईशा रिखी की एंट्री से पहले ही उनके पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा देखने को मिली। पंजाबी सिनेमा की एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम पिछले काफी समय से मशहूर रैपर बादशाह के साथ कथित रिश्ते और शादी की खबरों से जोड़ा जाता रहा है। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता कुछ ही महीने चला और इसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

सलमान खान के मंच पर पहुंचीं ईशा से बातचीत के दौरान उनके पुराने रिश्ते का जिक्र हुआ। सलमान ने ईशा को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि एक टूटे रिश्ते के पीछे अपनी जिंदगी और करियर को दांव पर लगाना सही नहीं है।

सलमान खान ने ईशा से कहा- ‘Move on Isha’

स्टेज पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने ईशा रिखी से कहा, “ब्रेकअप वगैरह होते रहते हैं… किसके सामने खड़ी हो तुम?”

इसके बाद सलमान ने ईशा को आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा, “एक आदमी को लेकर क्या रोना-धोना… Move on Isha(आगे बढ़ो ईशा) ! सामने वाली पार्टी तो कब की आगे बढ़ चुकी है.”

सलमान ने उन्हें समझाया कि जब दूसरी तरफ की जिंदगी आगे बढ़ चुकी है, तो उन्हें भी पुराने आंसुओं को पीछे छोड़कर अपने नए सफर पर ध्यान देना चाहिए।

बादशाह का नाम नहीं लेने पर सलमान ने की तारीफ

बातचीत के दौरान ईशा रिखी ने एक बार भी बादशाह का नाम नहीं लिया। निजी और संवेदनशील विषय पर उनके तरीके को सलमान खान ने पसंद किया।

सलमान ने ईशा की समझदारी की तारीफ करते हुए प्राइवेसी बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि दो लोगों के बीच जो कुछ भी हुआ हो, उसे जरूरी नहीं कि दुनिया के सामने तमाशा बनाकर पेश किया जाए।

अब बिग बॉस के घर में ईशा का सफर

ईशा रिखी अब 100 दिनों के लिए कैमरों की निगरानी में रहेंगी। ऐसे में उनकी नजर सलमान खान की इस सलाह पर रहती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

अब सवाल यही है कि बिग बॉस के घर में ईशा अपने अतीत को पीछे छोड़कर नए सफर पर फोकस करती हैं या पुराने रिश्ते की बातें उनके सफर का हिस्सा बनती हैं।