जयंत चौधरी ने सीधे शब्दों में यूपी पुलिस के हाल में लिए गए फैसलों पर कटाक्ष किया है । एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होने सड़क पर नमाज पढ़ते हुए लोगों की तस्वीर साझा कर लिखा - 'पुलिसिंग टूवर्ड्स ऑरवेलियन 1984'।अब उनके इस बयान के राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
Saharsa : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का JNU विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। कन्हैया ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा के दौरान वह सहरसा के प्रसिद्ध भगवती मंदिर पहुंचे थे। जिस दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा की थी, उसे अब गंगाजल से धोया गया
वाराणसी में लगा एक होर्डिंग इन दिनों शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें अखिलेश यादव के गोशाला और गायों को लेकर दिए बयान के विरोध में यादव समाज के ही एक नेता ने बेहद कठोर भाषा में चेतावनी दी है ।
नोएडा में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो पोर्न साइट्स को कंटेंट उपलब्ध कराता था। ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मॉडल्स को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि शिवसेना गुट द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कामरा को जारी किया गया यह तीसरा समन है।
आईपीएल 2025 के 8वें मैच में सीएसके की टीम को आरसीबी ने बुरी तरह हरा दिया। सीएसके की हार में एक बड़ी जिम्मेदारी एमएस धोनी की भी रही। क्योंकि धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तब मैच सीएसके की पकड़ से काफी दूर जा चुका था।
प्रयागराज के सरस्वती हाई-टेक सिटी में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा रेल नीर संयंत्र स्थापित किया जाएगा । इससे रेलवे यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेयजल सुलभ होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे ।
स्किलिंग एचआर फाउंडेशन द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में विकसित भारत कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस साल के कॉन्क्लेव की थीम थी "दूरदर्शी नेतृत्व और भारत को सशक्त बनाना ।
बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। 1 मई 2025 से एटीएम विड्रॉल चार्ज बढ़ने जा रहे हैं। मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार होने के बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर वसूले जाने वाले चार्ज में 2 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ की उभरती अदाकारा श्रीलीला बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं है...सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को देश में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी ।
28 मार्च 2025 को आए शक्तिशाली भूकंप ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और म्यांमार में भारी तबाही मचाई है। भूकंप के तेज झटकों से इमारतें ढह गईं, पुल टूट गए और हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more