न्यायपालिका में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करेंगे। यह फैसला 1 अप्रैल को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में लिया गया
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। हाईकोर्ट ने 2016 की शिक्षक एवं गैर-शिक्षक भर्ती को अवैध करार दिया था।
गुरुवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल को राज्यसभा में पेश किया। उन्होंने बताया कि यह विधेयक व्यापक चर्चा के बाद तैयार किया गया है
लोकसभा में 12 घंटे से अधिक चली लंबी बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को देर रात 2 बजे पास कर दिया गया। इस विधेयक के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि 232 सांसदों ने विरोध किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहन शबीना और बहनोई गजनवी सहित उनके छह अन्य स्वजन के मनरेगा मजदूरी घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं।
लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अखिलेश ने कहा, बीजेपी अब तक अपने अध्यक्ष को नहीं चुन पाई। जिस पर शाह ने हंसते हुए जवाब दिया।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने बुधवार को घोषणा की कि वह वक्फ (संशोधन) विधेयक को अदालत में चुनौती देगा। बोर्ड का कहना है कि यह विधेयक समुदाय के अधिकारों को खतरे में डालने वाला काला कानून है
केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बिल के पक्ष में हैं।
सरकार का कहना है कि बिल का उदेश्य मुस्लिमों के हितों की रक्षा और उनकी संपत्तियों का सही-सही बँटवारा सुनिश्चित करना है । वक़्फ़ की संपत्तियों को लेकर जो भेदभाव वाली नीति चलती आ रही है, उस पर रोक लगाकर पिछड़े वर्ग के मुस्लिमों को उनका हक़ दिलाना है ।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more